Breaking News

बहराइच में खौफनाक रहस्य: एक ही घर से मिलीं 6 लाशें, पुलिस जांच में जुटी

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है. यह घटना बहराइच जिले के निंदूर पुरवा गांव की है. इस गांव के एक अधजले घर में छह लोगों की जली हुई लाशें मिली हैं. मौके पर जिले की पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गए हैं. फायर विभाग की टीम ने वहां पहुंच कर आग पर काबू पाया. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

किन लोगों के शव मिले हैं

घर से जो शव बरामद किए गए हैं, उनमें घर के मालिक विजय, उनकी दो बेटियों, उनकी पत्नी और दो अन्य लोगों के शव शामिल हैं. घटना की सूचना पाकर वहां लोगों की भीड़ लग गई. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि पूरे परिवार की हत्या के बाद घर में आग लगाई गई है. मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है. पुलिस घटना के कारणों की पड़ताल कर रही है.

पुलिस एक दूसरे एंगल की भी जांच कर रही है. पुलिस को इस बात का भी शक है कि हो सकता है कि घर के अंदर पूजा करने के दौरान अचानक आग लगी हो और इसकी चपेट में आने से सभी लोगों की मौत हो गई. हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने की जल्द नहीं कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही मौत किस वजह से हुई इसका साफ-साफ पता चल सकेगा.

पुलिस परिवार से जुड़े दूसरे लोगों और इनके पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है. फिलहाल सभी शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस घर की भी जांच कर रही है ताकि घऱ के अंदर से भी कुछ सुराग तलाशे जा सकें.

 

 

About SaniyaFTP

Check Also

“बकरीद को लेकर जैतीपुर थाने में पीस कमेटी बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील”

शाहजहांपुर। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा थाना जैतीपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *