गोद लिए 50 क्षय रोगियों को वितरित की पोषण सामग्री

फतेहपुर। सोमवार को इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के संयोजकत्व व चेयरमैन डॉ0 अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में गोद लिए 50 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरण व 300 दिवसीय टीबी सघन अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ0 इश्तेयाक अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ0 धर्मेंद्र चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व डॉ0 अनुराग द्वारा 5 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री प्रदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। फिर उपस्थित सभी आजीवन सदस्यों द्वारा पोषण सामग्री वितरित की गई। ततपश्चात डॉ0 अनुराग द्वारा आए सभी क्षय रोगियों व उनके परिजनों को टीबी मुक्त भारत हेतु स्वयं के साथ सभी ग्रामीणों को जागरूक करने का निवेदन किया गया। डॉ0 अनुराग ने बताया कि इंडियन रेडक्रास सोसाइटी फ़तेहपुर शहरी क्षेत्रों में पोषण सामग्री वितरण के साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी क्षय रोगियों को पोषण सामग्री प्रत्येक माह रोगियों के चिकित्सकीय कोर्स पूर्ण होने तक पोषण सामग्री प्रदान की जाएगी। प्रत्येक पोषण किट में मूंगफली के दाने, चने, गुड़, सत्तू, प्रोटीन पाउडर प्रदान किया गया। ततपश्चात उपस्थित सभी आजीवन सदस्यों द्वारा सभी क्षय रोगियों को पोषण सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर सचिव अजीत सिंह, बिंदकी संयोजक लक्ष्मी चंद्र ओमर, आजीवन सदस्य डॉ सुमन श्रीवास्तव, अनूप अग्रवाल, विकास तिवारी एवं प्रमुख सहयोगी राशिद हुसैन सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर,देवेंद्र प्रताप सिंह चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

पालिकाध्यक्ष व वरिष्ठ बाबू ने की स्व-गणना, लोगों से अपील

– नगर पालिका में स्वगणना करते पालिकाध्यक्ष। फतेहपुर। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत चल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *