Breaking News

“23 मई को रोजगार मेला: PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रायपुर के 257 युवाओं को सौंपेंगे जॉब लेटर”

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रोजगार मेले का आयोजन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल कर रहा है. कार्यक्रम पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, NIT के सामने, साइंस कॉलेज के पास आयोजित होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और चयनित युवाओं से सीधा संवाद भी करेंगे.

रोजगार मेला में 257 युवाओं को मिलेगा नियुक्ति पत्र

कार्यक्रम को लेकर रायपुर रेल मंडल के जन संपर्क अधिकारी शिव प्रसाद पंवार ने बताया कि रायपुर रोजगार मेला में इस बार 257 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. इनमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अलावा डाक विभाग, वित्तीय सेवा विभाग, स्वास्थ्य सेवा विभाग और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में चयनित अभ्यर्थी शामिल हैं. चयनित अभ्यर्थी ग्रुप-Aऔर ग्रुप-B के विभिन्न पदों पर जॉइन करेंगे. रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे.

कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे. विशिष्ट अतिथियों में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, रायपुर दक्षिण विधायक राजेश मूणत, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर पश्चिम विधायक सुनील सोनी और रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू शामिल होंगे. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुन मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दयानंद सहित रेलवे के सभी विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे. अन्य केंद्रीय विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

नए कर्मियों के लिए ‘कर्मयोगी प्रारंभ

रोजगार मेले के तहत नियुक्त होने वाले सभी नए कर्मियों को I GOT कर्मयोगी पोर्टल पर उपलब्ध कर्मयोगी प्रारंभ’ मॉड्यूल के जरिए ऑनलाइन इंडक्शन ट्रेनिंग दी जाएगी. इसमें आचार संहिता, कार्य संस्कृति, नीति और अन्य जरूरी विषयों के 400 से ज्यादा ई-लर्निंग कोर्स शामिल हैं. इसका मकसद सरकारी कर्मचारियों को भविष्य के लिए तैयार करना है. रोजगार मेला अक्टूबर 2022 में शुरू किया गया था. अब तक 18 रोजगार मेलों के जरिए लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं. यह अभियान युवाओं को सशक्त बनाने के साथ राष्ट्र निर्माण में उनकी सीधी भागीदारी सुनिश्चित करता है. सरकार का फोकस रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है. इस रोजगार मेला में चयनित 257 युवाओं और उनके परिवारों के लिए खुशी का मौका है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में रोजगार सृजन और युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

देशभर में 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र

इस अवसर पर PM मोदी देश के 47 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों से वर्चुअली जुड़ेंगे. एक ही दिन में 51,हजार से अधिक चयनित अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे. ये नियुक्तियां मुख्य रूप से रेल मंत्रालय, डाक विभाग, वित्तीय सेवा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, गृह मंत्राला रक्षा मंत्रालय और अन्य केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों में की गई हैं. सरकार का लक्ष्य मिशन मोड में भर्ती प्रक्रिया को तेज कर युवाओं को समय पर रोजगार उपलब्ध कराना है.

About NW-Editor

Check Also

अक्टूबर से बदल गए ये 7 बड़े नियम: कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा, e-KYC से सब्सिडी पर असर; UPI, ATM और इलेक्ट्रॉनिक्स भी होंगे प्रभावित

अक्टूबर 2026 से देश में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हुए हैं। इनका सीधा असर रसोई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *