Breaking News

पुलिस व लुटेरों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

– ़लूट की तीन घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस को मिली कामयाबी
– लुटेरों की गिरफ्तारी से लूटपाट व आपराधिक घटनाओं पर लगेगा अंकुश
– घायल लुटेरे को लेकर जाती पुलिस टीम।
फतेहपुर। कल्यानपुर थाना पुलिस ने लुटेरों से मुठभेड़ के बाद तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरे के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए सीएचसी गोपालगंज भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन देशी तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक अपाचे मोटरसाइकिल और लूट के 10480 रुपये नकद बरामद किए हैं। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में एक ही दिन में लूट की तीन घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान विवेक यादव, राजन यादव और शिवम यादव, तीनों निवासी थाना क्षेत्र कल्यानपुर, के रूप में हुई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन संदिग्ध व्यक्ति काली अपाचे मोटरसाइकिल से गुनीर तिराहे मोटू होटल के पास घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग शुरू की। इसी दौरान तीनों आरोपी बाइक से आते दिखाई दिए। पुलिस के रोकने का प्रयास करने पर वह बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन दूधीकगार गांव के पास उनकी बाइक फिसल गई, जिससे तीनों बाइक के साथ नीचे गिर गए। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से विवेक यादव घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को मौके से दबोच लिया गया। थाना कल्यानपुर पुलिस ने इस घटना में शामिल तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी से क्षेत्र में लूटपाट और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मतदाता सूची दुरुस्त करने की तैयारी तेज, 18 साल के युवाओं को मिलेगा वोटर बनने का मौका

फतेहपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *