Breaking News

बाल विद्या मंदिर में परीक्षाफल वितरण समारोह का हुआ आयोजन

फतेहपुर। शहर के गंगानगर स्थित बाल विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में परीक्षा फल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। तो प्रबंधक शिवपाल यादव व प्रधानाचार्य छोटेलाल द्विवेदी के नेतृत्व में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल शील्ड व परीक्षाफल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते बन रहा था। इस दौरान एलकेजी में शताक्षी प्रथम, किरण द्वितीय, रेवांस तृतीय, कक्षा एक में सर्वज्ञ प्रथम, माही द्वितीय, आराध्या तृतीय, कक्षा तीन में पीहू प्रथम, अंशिका द्वितीय, प्रिया तृतीय, कक्षा 5 में साक्षी प्रथम, अंशुमन द्वितीय, अनन्या तृतीय, कक्ष 6 में आयुष प्रथम, आकांक्षा द्वितीय आर्यन सोनी तृतीय, कक्षा 7 में सौम्या प्रथम, अंश द्वितीय, भूविता तृतीय, वही कक्षा 8 में कृष्ण प्रथम, ऋषिराज द्वितीय, ललित तृतीय स्थान पर रहे। इसके साथ ही सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए वही इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक शिवपाल यादव ने कहा की विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं के द्वारा अनुशासन में रहकर बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाती है तभी उनके विद्यालय में शत प्रतिशत रिजल्ट आता है। इस दौरान धीरेंद्र, वंदना, शिवांगी, क्षमा, पलक सहित तमाम शिक्षक शिक्षिकाएं व अभिभावक मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के धाता में सरकारी योजनाओं का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने की दी जानकारी

धाता, फतेहपुर। जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *