Breaking News

फतेहपुर में संपत्ति विवाद को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा परिवार, भाभी और प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप

फतेहपुर। उन्नीस साल पहले भाई की मौत के बाद से अपने मायके में रह रही भाभी अब प्रधान की शह पर ससुराल की संपत्ति में हिस्सा लेने की जिद पर अड़ी है, जबकि संपत्ति का बंटवारा पहले ही हो चुका है। परेशान पीड़ित परिवार सोमवार को न्याय की आस में कलेक्ट्रेट पहुंचा और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर दरवाजे पर बैठी भाभी को हटवाने तथा प्रधान और भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर गेरिया गांव निवासी अजय कुमार पाल पुत्र अमरनाथ पाल सोमवार को अपने परिजनों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि उनके भाई राजकुमार की वर्ष 2007 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से भाई की पत्नी अल्पा देवी अपने मायके ग्राम टीकरडीह, थाना कोखराज, जनपद कौशांबी में रह रही हैं।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, प्रधान नरेंद्र कुमार की कथित शह पर अल्पा देवी 5 सितंबर को अपनी बेटी स्मृति पाल के साथ ससुराल पहुंचीं और जमीन में हिस्सा मांगने लगीं। परिवार का कहना है कि संबंधित जमीन उन्हें नाना से मिली थी और वर्ष 2020 से उस पर मकान बनाकर वह रह रहे हैं।

आरोप है कि अल्पा देवी और उनकी भतीजी मकान के सामने धरना देकर बैठ गईं। परिवार के लोगों के साथ माता-पिता से गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया गया है। इससे परेशान होकर अजय कुमार अपने माता-पिता और अन्य परिजनों के साथ दूसरे भाई के घर जाकर रहने को मजबूर हैं। उनका आरोप है कि उनके मकान में ताला लगा दिया गया है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि मामले की सूचना थाना प्रभारी को भी दी गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि प्रधान महिला को शह दे रहे हैं और खुलेआम कह रहे हैं कि वह उसका हिस्सा दिलाकर ही दम लेंगे।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 27 सितंबर को प्रधान मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। प्रधान द्वारा लगातार परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में बैटरी चोर गैंग का खुलासा, 27 बैटरियां बरामद; चार आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर। ई-रिक्शा और सोलर पंप की बैटरियां चोरी कर उन्हें कबाड़ में खपाने वाले अंतरजनपदीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *