Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 40;

फतेहपुर में सपा जिलाध्यक्ष का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं से जनता परेशान

फतेहपुर। भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में अराजकता और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। शहर में हो रहा मानकविहीन सीवर लाइन का कार्य सरकार में बड़े भ्रष्टाचार का उदाहरण है। बिना लेवलिंग के घटिया स्तर का कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में शहरवासियों को परियोजना का लाभ नहीं मिलेगा, बल्कि यह उनके जीवन को नरक बना देगी। टेंडर गुजराती लोगों के पास है। यदि यह कार्य बंद नहीं किया गया तो बड़े पैमाने पर विरोध किया जाएगा।

यह बातें समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि किसानों के सामने बिजली की समस्याएं बनी हुई हैं। बरसात की वजह से खेती जलमग्न है और कच्चे मकान गिर रहे हैं। सरकार को प्रभावित लोगों को तत्काल मुआवजा दिलाने का काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसानों को खाद के लिए कई-कई दिन लाइन लगानी पड़ रही है। अपात्रों से पैसे लेकर आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जबकि पात्र लोग दर-दर भटक रहे हैं। तहसील और थाने लूट का अड्डा बन चुके हैं। किसानों को समय से बिजली नहीं मिल रही है और बारिश से फसलें जलमग्न हैं। कच्चे मकान गिर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से मुआवजा देने में देरी हो रही है।

सुरेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि तहसील और थानों में भ्रष्टाचार चरम पर है और बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता। अन्ना पशुओं का कहर भी कम नहीं हुआ है। हर घर जल योजना में भी घोटाले किए जा रहे हैं। पानी की टंकियां अभी तक बनकर तैयार नहीं हुई हैं। जो टंकियां बनी हैं, उनमें कई गिर गई हैं या केवल दिखावे के लिए खड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि नौकरियों की भर्तियों में पिछड़ों, दलितों और अन्य वर्गों के पदों को बांटकर उनके अधिकारों को प्रभावित करने का काम किया गया है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी छोड़कर ई-रिक्शा चलाने की बात कहकर उनका अपमान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिस सरकार ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नाम पर चंदा जुटाने और उसे लूटने का काम किया, वह जनता का क्या भला करेगी।

सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सपा सरकार बनते ही युवाओं को पक्की नौकरी, मुफ्त शिक्षा, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को 40 हजार रुपये और बिना कार्ड के सभी लोगों का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही थानों और तहसीलों से भ्रष्टाचार खत्म करने का काम किया जाएगा।

इस मौके पर जिला महासचिव चौधरी मंजर यार, डॉ. रामनरेश पटेल, हीरालाल निषाद, सलमान अहमद, हीरा लाल, वीरेंद्र तिवारी, जिला सचिव नगर अध्यक्ष सुहैल खान समेत कई लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में बैटरी चोर गैंग का खुलासा, 27 बैटरियां बरामद; चार आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर। ई-रिक्शा और सोलर पंप की बैटरियां चोरी कर उन्हें कबाड़ में खपाने वाले अंतरजनपदीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *