Breaking News

प्रयागराज जोन पुलिस प्रतियोगिता में फतेहपुर का दबदबा, दो शील्ड जीतकर रचा इतिहास

फतेहपुर। 29वीं अंतर्जनपदीय प्रयागराज जोन की एलार्म एफिशिएंसी रेस एवं राइफल, रिवॉल्वर/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता-2026 में फतेहपुर पुलिस के जवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज जोन के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में फतेहपुर पुलिस टीम ने अपनी शारीरिक दक्षता, अनुशासन, त्वरित प्रतिक्रिया, सटीक निशानेबाजी और टीम भावना का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो प्रतिष्ठित शील्ड पर कब्जा जमाकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों की पुलिस टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें फतेहपुर के खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास और जोश के साथ प्रतिभाग किया। एलार्म एफिशिएंसी रेस में जवानों ने अपनी चुस्ती-फुर्ती और शारीरिक दक्षता का दम दिखाया। वहीं राइफल, रिवॉल्वर एवं पिस्टल शूटिंग में लक्ष्य पर सटीक निशाना साधकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच शानदार तालमेल, अनुशासन और एकाग्रता के साथ प्रदर्शन करते हुए फतेहपुर पुलिस टीम ने दो शील्ड अपने नाम कर लीं। इस उपलब्धि से पुलिस महकमे में खुशी की लहर दौड़ गई और फतेहपुर पुलिस का मान बढ़ा।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने विजेता खिलाड़ियों एवं टीम के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास, समर्पण, अनुशासन और बेहतर प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों की यह उपलब्धि अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

दो शील्ड पर कब्जा कर फतेहपुर पुलिस ने प्रयागराज जोन की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और दमखम का शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जनपद को गौरवान्वित किया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर में खलासी की मौत, चालक ने कानपुर में तोड़ा दम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-एनएच-2 पर ट्रकों की भिड़ंत में खलासी की मौके पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *