CHC बिंदकी में FCM इंजेक्शन सेवा का शुभारंभ, गर्भवती महिलाओं को मिला लाभ

फतेहपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बिंदकी में आज Ferric Carboxymaltose (FCM) इंजेक्शन सेवाओं का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. इश्तियाक अहमद द्वारा किया गया। इस अवसर पर CMO डॉ. अहमद ने बताया कि FCM एनीमिया के उपचार के लिए एक प्रभावी सिंगल-डोज़ थेरेपी है, जो विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं में हीमोग्लोबिन स्तर को तेजी से बढ़ाने में सहायक है। इससे मातृ स्वास्थ्य में सुधार होता है और सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के दौरान 6 गर्भवती महिलाओं को FCM थेरेपी दी गई। साथ ही उत्तर प्रदेश टेक्निकल सपोर्ट यूनिट की ओर से लाभार्थियों को “पोषण पोटली” वितरित की गई, जिससे उनके पोषण स्तर को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में CHC बिंदकी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता आलोक कुमार, उत्तर प्रदेश टेक्निकल सपोर्ट यूनिट से मिथलेश कुमार पाठक, डॉ. दीक्षा सिंह एवं डॉ. अंजलि श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा। स्वास्थ्य विभाग फतेहपुर द्वारा मातृ एनीमिया की रोकथाम एवं सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार की सेवाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है।

About NW-Editor

Check Also

स्मारक व सड़कों पर दर्ज हो वीरों का नाम: विद्या भूषण

– पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की हुई मासिक बैठक – बैठक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *