Breaking News

सीधी में भीषण सड़क हादसा: 4 की मौत

महाकुंभ जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हाे गई। हादसा रविवार-सोमवार की देर रात करीब 2 बजे मूड़ा पहाड़ पर हुआ। सभी लोग सिंगरौली के जयंत से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे। जैतपुर गांव से दो गाड़ियों में 13 लोग प्रयागराज के लिए निकले थे। इनमें एक गाड़ी में आठ और दूसरी में पांच लोग सवार थे। स्थानीय ग्रामीणों को सुबह करीब 5 बजे हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। अमीलिया थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों को पहले सीधी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से सुबह करीब 8 बजे रीवा रेफर कर दिया गया। हालांकि पुलिस ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है।

हादसे में इन लोगों की मौत हुई- संदीप उर्फ सोनू साहू, प्रमोद यादव, रमाकांत साहू, सुजीत यादव

हादसे में ये लोग घायल हुए- नीरज कुमार वैश्य, कृष्णा वैश्य पिता श्याम बिहारी वैश्य, जयंत कृष्णा साहू पिता छद्धारीलाल साहू, प्रदीप साहू (ड्राइवर) सभी मृतक दोस्त थे, सभी की उम्र 22 से 30 साल मरने वाले सभी लोग दोस्त थे। सभी की उम्र 22 से 30 साल थी। जैतपुर गांव से रात में प्रयागराज के लिए निकले थे। मरने वालों में संदीप साहू कोल माइंस और प्रमोद यादव एनटीपीसी में नौकरी करते थे। रमाकांत साहू का एनसीएल में इंटरव्यू हो गया था। अगले दो महीने में वह जॉइन करने वाला था।

About NW-Editor

Check Also

पहाड़ों में मौसम का बदलता मिजाज, क्लाउड बर्स्ट और भूस्खलन से बढ़ा खतरा; लैंडस्लाइड की घटनाओं पर सरकार का अलर्ट

देश के पहाड़ी राज्यों खासकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादल फटने, अचानक बाढ़ आने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *