Breaking News

मैसुरु में रहस्यपूर्ण मौतें, दो अपार्टमेंट में मिले एक ही परिवार के 4 शव

मैसुरु- कर्नाटक के मैसुरु में आज सुबह एक ही परिवार के 4 लोगों के शव दो अलग अलग अपार्टमेंट में मिले। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस का मानना है कि परिवार के मुखिया ने पत्नी और बच्चों को मारने के बाद आत्महत्या की है। फिलहाल कर्नाटक पुलिस घटना की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार चेतन अपने परिवार के साथ अपार्टमेंट में रहता था। चेतन बिजनेस में लॉस के चलते भारी कर्ज में था। इसलिए चेतन ने फांसी लगाने से पहले अपने परिवार को जहर दिया था। मृतकों की पहचान चेतन, पत्नी रूपाली, बेटे कुशाल और चेतन की मां प्रियंवदा के रूप में हुई है। चेतन का शव अपार्टमेंट में फंदे लटका हुआ मिला।

वहीं बाकी परिवार के शव दूसरे अपार्टमेंट में संदिग्ध परिस्थिति में मिले हैं। परिवार के सभी सदस्य आज फ्लैट में मृत पाए गए। आस पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार चेतन ने अपने परिवार के सदस्यों को जहर खिलाकर मार डाला और फिर आत्महत्या कर ली। चेतन मूल रूप से हासन जिले का रहने वाला था। उसके इस कदम के पीछे की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। संदेह है कि उसने अधिक कर्ज के कारण आत्महत्या की लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि वह कर्ज में डूबा था और फिर ये कदम उठाया।

About NW-Editor

Check Also

केरल: नौकरी मिलते ही लड़की ने किया ब्रेकअप, युवक ने दी जान!

केरल के कोल्लम में युवक ने पूर्व प्रेमिका के भाई की चाकू से हत्या कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *