Breaking News

विहिप की बैठक में हिंदुओं को एकजुट करने पर दिया बल

– हिंदुओं को नशे से दूर करने के लिए चलाया जाएगा अभियान

फतेहपुर। विष्व हिंदू परिषद की मासिक बैठक गुरुवार को नगर अध्यक्ष विनायक की अध्यक्षता में सिद्ध पीठ कालका मंदिर में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य हिंदुओं को मजबूत और संगठित करना और धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होना था। जिसमें जिलाध्यक्ष डॉ. विजय शंकर मिश्रा के मार्गदर्शन में हिंदुओं को संगठित करने, उनकी सहायता करने और धर्म की रक्षा करने के लिए चर्चा की गई। बैठक में नगर अध्यक्ष विनायक की अध्यक्षता में हिंदुओं को एकजुट होने और समरसता का भाव रखने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह की मासिक बैठक शहर के एक मंदिर में आयोजित की जाएगी और हिंदुओं को एकजुट करने का काम किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने हिंदुओं से नशे से दूर रहने के लिए आग्रह किया साथ ही लोगों को जागरूक करने का काम किया। इस अवसर पर नगर मंत्री शैलेश श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष मनमोहन साहू और गौरी शंकर तिवारी जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में ससुर खदेरी नदी किनारे दिखा विशाल मगरमच्छ, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

खागा, फतेहपुर। विजयपुर विकासखंड क्षेत्र के खेमकरनपुर गांव के पास रविवार शाम ससुर खदेरी नदी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *