Breaking News

प्रबुद्ध समागम व संगोष्ठी तैयारी बैठक सम्पन्न

 

फतेहपुर। देश में, एक देश एक चुनाव के निमित्त भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रबुद्ध समागम/संगोष्ठी आयोजन को लेकर जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में योजना बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिला संयोजक व पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी द्वारा जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। श्री द्विवेदी ने बताया कि कल दिनांक 03 मई दिन शनिवार को अपरान्ह 03 बजे जिला मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह में प्रबुद्ध समागम आयोजित है जिसमें सम्मानित चिकित्सक बंन्धु, अधिवक्ता गण, इंजीनियर्स, अध्यापक बंधु समाजसेवी जन, ब्यापारी बंन्धु, साहित्यकार, कवि एवं पत्रकार बंन्धुओ सहित समस्त प्रबुद्ध वर्ग सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी मंत्री अजीत पाल उपस्थित रहेंगे। तैयारी बैठक में जिला सहसंयोजक मनोज मिश्रा संगोष्ठी/समागम संयोजक डॉ0 देवाशीष पटेल, संगोष्ठी/समागम संयोजक धनंजय द्विवेदी जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

मलवां में दो पक्षों में भिड़ंत, महिला समेत 4 घायल; एक की हालत गंभीर, कानपुर रेफर

फतेहपुर। जिले के मलवां थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *