Breaking News

मांगों को लेकर फाउंडेशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

–  डीएम को ज्ञापन सौंपते फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जनसेवक राजेश सिंह।
फतेहपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जनसेवक राजेश सिंह के नेतृत्व में छह सूत्रीय मांगो को लेकर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।
बिंदकी व खागा कस्बे में सरदार पटेल जी की प्रतिमा स्थापित करने, अमर शहीद जोधा सिंह अटैया जी के जन्म स्थल गांव रसूलपुर में स्मारक का सुंदरीकरण एवं प्रतिमा स्थापित करने, हथगांव में अमर शहीद कलम के पुजारी गणेश शंकर विद्यार्थी के स्मारक का सुंदरीकरण कराने, पटेल नगर चौराहा में नगर पालिका के प्रस्तावित सरदार पटेल जी पार्क का निर्माण कराने व सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं महापुरुषों प्रतिमा स्थलों पर सुंदरीकरण एवं साफ सफाई कराने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर आचार्य कमलेश योगी, बाबा रामसनेही, संतराम फौजी, अनुज, शिवम, अभिजीत पटेल, राम विशाल आदि मौजूद रहे।

About SaniyaFTP

Check Also

फतेहपुर में मतदाता सूची दुरुस्त करने की तैयारी तेज, 18 साल के युवाओं को मिलेगा वोटर बनने का मौका

फतेहपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *