Breaking News

कोटेष्वर इंटर कॉलेज में बच्चों का संवारा जाता भविष्य

 

फतेहपुर। रमवां स्थित कोटेष्वर इंटर कॉलेज के प्रबंधक कोटेष्वर शुक्ला ने कहा कि उनके विद्यालय में छात्रों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ उनका करियर कैसे बने इस बावत भी शिक्षक चिंतित रहते हैं। इस दौरान उन्होंने बताया इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में 174 छात्रों में 157 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए तो इंटरमीडिएट में 128 छात्र में से 118 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। उन्होंने कहा जहां इस समय तमाम विद्यालय भारी भरकम फीस लेकर शिक्षा का व्यवसाईकरण किए हुए हैं। वही कोटेष्वर इंटर कॉलेज में नाम मात्र की फीस लेकर केवल छात्रों के भविष्य के बारे में चिंता की जाती है। यही कारण है कि वर्ष 2025 में सरकारी सेवाओं में इस विद्यालय के कई छात्र व छात्राएं चयनित हुए। जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस में अंशिका पांडे, ज्ञानेंद्र सिंह, सिद्धार्थ मिश्रा, योगेश पाल, अंशुमान तिवारी, आदेश सिंह, मयंक सिंह का चयन हुआ है तो वही जगदीश कुमार उत्तर प्रदेश सचिवालय में चयनित हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनके विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर उमाशंकर तिवारी, संजय कुमार तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षक व शिक्षाएं पूरी तन्मयता से मेहनत करते हैं यही कारण है कि उनके विद्यालय का शत प्रतिशत रिजल्ट आता है और बच्चे देश व प्रदेश में विद्यालय का नाम अपना कैरियर बनाकर रोशन कर रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *