Breaking News

पूर्व विधायक ने भारतीय सेना के हमले का किया स्वागत

 

फतेहपुर। बिंदकी के पूर्व विधायक करण सिंह पटेल ने पहलगाम घटना को कायराना हरकत बताया तो वही भारतीय सेना के द्वारा नौ आतंकी ठिकानों पर हमला करके उन ठिकानों को नेस्तानाबूद करने की घटना का उन्होंने स्वागत किया और कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने जिस प्रकार से निर्णय लेकर आतंकवादियों का सफाया के लिए रणनीति बनाई है वह काबिले तारीफ है। जितने भी आतंकवादी के ठिकाने होगे वह सब नष्ट किए जाएंगे और आतंकवाद का अब पूर्णतया सफाया होगा। उन्होंने कहा की बार-बार जिस प्रकार से पाकिस्तान के द्वारा आतंकवादियों का साथ देकर भारत का नुकसान किया जा रहा है, निर्दाेष लोग उसके शिकार होते हैं अब यह दोहराया ना जाए इसके लिए आर पार की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है और अब भारत के प्रधानमंत्री शीघ्र निर्णय लेकर पीओके को भी अपने कब्जे में ले ले क्योंकि अब बर्दाश्त की हद पर हो चुकी है उन्होंने कहा उन्हें पूर्ण विश्वास है की जल्द ही पीओके भी हमारे कब्जे में होगा।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *