Breaking News

युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या

– पुलिस ने घटनास्थल पर की जांच-पड़ताल
– घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल।
फतेहपुर। अविवाहित युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो हड़काम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हो रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के सेलावन गांव में सोमवार की सुबह रेशमा देवी उर्फ अंशी देवी पुत्री राकेश कुमार रैदास ने अपने घर के ऊपर बने कमरे में छत में लगे लोहे के हुक में प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ नेता गणेश वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *