Breaking News

अचानक हृदय गति रूकने पर दें सीपीआर

– विद्यालयों में चलाया सीपीआर प्रशिक्षण व जागरूकता अभियान
– छात्रों को सीपीआर प्रशिक्षण देते डा. अनुराग श्रीवास्तव।
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने सीपीआर प्रशिक्षण व रक्तदान जागरूकता अभियान सेंट जेवियर्स हाईस्कूल व राजकीय इंटर कॉलेज में चलाया। डॉ अनुराग ने बताया कि सीपीआर को कार्डियक पल्मोनरी रिसससिटेशन कहा जाता है और जब किसी व्यक्ति की अचानक से हृदय गति रुक जाती है तो हम उसे सीपीआर देकर बचा सकते हैं। एक वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को 30 बार दबाव व दो बार मुंह से सांस देते रहना है। अनवरत जब तक हृदय धड़कना शुरू न कर दे। साथ ही डॉ अनुराग ने बताया कि एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे को सीपीआर देने में 15 बार दबाना व दो बार मुंह से सांस देना है। इस प्रक्रिया से हम किसी व्यक्ति की जान बचा सकते हैं। इस अवसर पर सेंट जेवियर्स हाईस्कूल की प्रधानाचार्या प्रियंका गुप्ता, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील सिंह, अध्यापक उदित द्विवेदी, राजकुमार निषाद व प्रमुख सहयोगी अंगद सिंह संयोजक योग समिति इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में खेत के पेड़ पर मिला 38 वर्षीय युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के शिववंश का पुरवा गांव में रविवार को उस समय हड़कंप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *