Breaking News

बंदूक चुराने वाला बारह घंटे में गिरफ्तार

– पुलिस टीम की गिरफ्त में बंदूक चोर।
फतेहपुर। किशनपुर थाना पुलिस ने मात्र बारह घंटे के अंदर बंदूक चोरी की घटना का सफल अनावरण कर दिया। घटना में संलिप्त अभियुक्त को चोरी की लाइसेंसी 12 बोर बन्दूक डीबीबीएल के साथ गिरफ्तार कर लिया। किशनपुर थाना पुलिस ने थाने पर बंदूक चोरी के पंजीकृत अभियोग का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त विकास निषाद पुत्र रामस्वरूप निवासी मड़ौली थाना किशनपुर को चोरी की लाइसेंसी बन्दूक डीबीबीएल के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी व बरमादगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस व 9/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया। बताते चलें कि 08 नवंबर को बबलू पुत्र मुन्नीलाल निवासी ग्राम खोपा थाना राजापुर जनपद चित्रकूट वर्तमान पता किराये का मकान पहोरा पेट्रोल पम्प के बगल में बहद ग्राम पहोरा थाना किशनपुर ने सूचना दिया था कि उसकी बारह बोर दो नाली लाइसेंसी बंदूक चोरी हो गई है। जिसके संबंध में थाने पर मु0अ0सं0 276/2025 धारा 331(4)/305 बीएनएस बाबत अज्ञात पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम, उपनिरीक्षक मो0 ताज हसन , जितेन्द्र दुबे, कांस्टेबल विवेक यादव, राजेश तिवारी शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

मानसिक दिव्यांगता बेहद कष्टकारी: डा. अनुराग

– विश्व मानसिक मंदता दिवस पर बच्चों को दी सामग्री – मानसिक दिव्यांग बच्चों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *