Breaking News

कुसुम्भी में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, 553 बच्चों को मिली होम्योपैथिक दवा

फतेहपुर। बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव और बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से गुरुवार को कुसुम्भी क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती एवं द होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान तथा डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को होम्योपैथिक औषधि वितरित करने के साथ नशामुक्ति, स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कुसुम्भी हसवा के 283, आंगनबाड़ी के 43, बाल वाटिका के 15, राजकीय हाईस्कूल कुसुम्भी के 70, प्राथमिक विद्यालय कुसुम्भी द्वितीय के 104 तथा प्राथमिक विद्यालय कासिमपुर के 38 बच्चों समेत कुल 553 बच्चों को बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होम्योपैथिक औषधि प्रदान की गई।

बच्चों को साफ-सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बच्चों को तंबाकू उत्पादों और शराब से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।

जल संरक्षण को लेकर बच्चों को पानी की एक-एक बूंद बचाने और घरों में वाटर बेल लगाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि पानी के महत्व को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा सेंगर, पुष्पांजलि गुप्ता, दिलीप कुमार, अनुपम सिंह सहित शिक्षक अभिषेक सेंगर, कुलदीप समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

About NW-Editor

Check Also

बारिश के बीच जर्जर दीवार बनी जानलेवा, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत; दूसरी घायल

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नंदापुर मजरे कूड़ा में गुरुवार सुबह जर्जर दीवार ढहने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *