Breaking News
???????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

आदर्श व्यापार मंडल का होली मिलन समारोह आयोजित

फतेहपुर। शहर के कलक्टरगंज में आदर्श व्यापार मंडल एवं जिला वितरक एशोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें फाग, संगीत एवं फूलों की होली खोली गई। इस अवसर पर आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग अपने हाथों से फूलों की वर्षा किया और अबीर, गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दिया। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के जज पीयूष पांडे, जज विवेक उपाध्याय, एसपी प्रयागराज पंकज पांडे, लखनऊ के बड़े व्यवसायी मनोज मिश्रा, प्रोफेसर कामता पांडे ने कार्यक्रम में शिरकत करके कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तो वही आर्केस्ट्रा की टीम ने फाग के गीत व नृत्य करके खूब समां बांधा। इस दौरान देर रात्रि तक लोग कार्यक्रम में होली के गीतों पर खूब थिरके।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री काली शंकर श्रीवास्तव, युवा प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडे, जिला अध्यक्ष अभिनव यादव, जिला महामंत्री अमित शरण बाबी, युवा जिला अध्यक्ष इमरान खान, नगर अध्यक्ष तरुण पुरवार, कल्पना सिंह, शाश्वत गर्ग, सुनीता गर्ग सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

कृषि फीडर बना परेशानी का सबब, रात में अंधेरे में रहने को मजबूर घरेलू उपभोक्ता

फतेहपुर। मोहम्मदपुर गौंती के मजरे नयापुरवा गांव के लोग तथा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप प्रेमनगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *