Breaking News

एसवीएम में लगा होम्योपैथिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

– रेडक्रास चेयरमैन ने 268 बच्चों का किया परीक्षण
– बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य परीक्षण व औषधि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ अनुराग ने 268 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उनकी बीमारियों के हिसाब से होम्योपैथिक औषधियां भी प्रदान की। अधिकांश बच्चे सर्दी, जुकाम, खांसी, सिर दर्द, आंखों से पानी बहना, कमजोरी व पाचन संबंधित बीमारियों से ग्रसित थे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह, अध्यापक शोभित तिवारी, राजेश मिश्रा, राजनारायण शुक्ल, अलका, मीनू त्रिपाठी व प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव संयोजक होम्योपैथिक केमिस्ट प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *