Breaking News

“मंडी में एचआरटीसी बस हादसा! 5 की मौत, 20 से ज्यादा यात्री घायल, दिल दहला देने वाली घटना”

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां सरकाघाट क्षेत्र के मसेरन के पास तरांगला में एक एचआरटीसी बस  दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह हादसा उस समय हुआ जब बस सरकाघाट से जमनी दुर्गापुर की ओर जा रही थी और अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार: हादसा आज सुबह करीब 10 बजे हुआ. बस में कुल 20 से 25 सवारियां थीं. बस जैसे ही तरांगला के पास मसेरन क्षेत्र में पहुंची, तभी अचानक सड़क किनारे बनी ढांक (ढलान) से फिसल गई. इसके बाद पलटी खाते हुए बस नीचे खेतों में जा गिरी. इस हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे यात्री अंदर ही दब गए.

About NW-Editor

Check Also

हिमाचल में भीषण सड़क हादसा, तेज स्पीड बनी मौत की वजह

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *