Breaking News

“पति नपुंसक, ससुर करता था गलत काम, महिला ने खोला पूर्व ACP का काला सच”

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में रिश्तो को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ससुर, सास और पति पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने अपने ससुर यौन शोषण और उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि आरोपी ससुर पुलिस विभाग के एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी है। महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में केवल पूर्व अधिकारी ही नहीं, बल्कि उसके पति और सास का भी नाम शामिल है। महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ ही महीनों के भीतर उसके साथ लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न हुआ।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि हमारी पांच महीने पहले शादी हुई थी। शादी के पंद्रह दिन बाद ही वह और उसका पति हनीमून के लिए महाबलेश्वर गए थे। लेकिन महिला के अनुसार, उनकी शादी कभी भी संपन्न नहीं हुई। उसका कहना है कि पति ने शारीरिक संबंध बनाने से साफ इनकार कर दिया। महिला ने अपनी शिकायत में यह भी दावा किया है कि उसका पति नपुंसक है। महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसने इस स्थिति के बारे में सास-ससुर से चर्चा की तो उन्होंने उसे डॉक्टर से इलाज कराने या अन्य विकल्पों जैसे आईवीएफ या गोद लेने की सलाह देने के बजाय दबाव डाला कि वह अपने ससुर से शारीरिक संबंध बनाए। महिला का कहना है कि परिवार की ‘पोते की चाहत’ को पूरा करने के नाम पर उसे मानसिक प्रताड़ना दी गई।

About SaniyaFTP

Check Also

मुंबई कोस्टल रोड पर BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 की मौत और एक गंभीर घायल

मुंबई। मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार BMW कार फ्लाईओवर से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *