Breaking News

इंदिरा भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों की अहम बैठक, संगठन और रणनीति पर मंथन

रायपुर/दिल्ली। इंदिरा भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक के बारे में भूपेश बघेल ने बताया, आज इंदिरा भवन, नई दिल्ली में माननीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी, नेता विपक्ष राहुल गांधी गांधी , संगठन महासचिव के. सी वेणुगोपाल , कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की उपस्थिति में आयोजित कांग्रेस महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित हुआ। देश आज महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, घोटाले और सामाजिक असमानता जैसी गंभीर चुनैतियों से जूझ रहा है. हम सब सड़क से लेकर सदन तक हर अन्याय के ख़िलाफ़ खड़े हैं.हमारे युवा साथी छात्रों की लड़ाई सड़क पर पूरे जोश के साथ लड़ रहे हैं. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

कांग्रेस नेत्री ने कहा, मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन रद्द किया जाना एक असंवैधानिक कदम है। हम पहले से कहते आए हैं और यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि भाजपा का न लोकतंत्र में विश्वास है और न ही संविधान में। इलेक्शन कमीशन के रवैये को लेकर भी हम लगातार सवाल उठाते रहे हैं। देश ने भी बार-बार देखा है कि उसका रवैया निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी नज़र नहीं आता। इस पूरे प्रकरण में साफ दिखाई दे रहा है कि लोकतंत्र का किस प्रकार हनन किया जा रहा है। हम इस फैसले को हर लोकतांत्रिक मंच पर चुनौती देंगे और न्याय के लिए उपलब्ध हर संवैधानिक रास्ते पर आगे बढ़ेंगे, क्योंकि हमारा विश्वास लोकतंत्र और संविधान में है। भाजपा अपने 12 वर्षों का जश्न मना रही है, लेकिन यह घटना दिखाती है कि यह जश्न लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं को कमजोर करके मनाया जा रहा है।

About NW-Editor

Check Also

मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 48 घंटे में मुंबई पहुंचने के आसार, यूपी में आंधी का कहर; एमपी और पंजाब में 2 की मौत

देशभर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। पिछले करीब 15 दिनों से छत्तीसगढ़ सीमा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *