Breaking News

आयरलैंड और ब्रिटेन में हिंसक प्रदर्शन, घर-दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी

आयरलैंड के बेलफास्ट में एक आयरिश व्यक्ति का सिर काटने की कोशिश के विरोध में शुरू हुआ प्रदर्शन बुधवार को बड़े एंटी-इमिग्रेशन दंगों में बदल गया। ​आयरलैंड और ब्रिटेन में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर हिंसा, आगजनी और लूटपाट की घटना सामने आई। बेलफास्ट और उसके आसपास के इलाकों में नकाबपोश भीड़ ने घरों, दुकानों, बसों और कारों को निशाना बनाया। बेलफास्ट के न्यूटाउनार्ड्स रोड पर कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया शैंकिल में दो दुकानें लूट ली गईं और एक अफ्रीकी प्रवासी की दुकान को आग के हवाले कर दिया गया। लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर व स्कॉटलैंड के ग्लासगो में भी प्रवासी विरोधी प्रदर्शन के दौरान जमकर हिंसा हुई।

सूडानी शरणार्थी ने आयरिश व्यक्ति का गला काटने की कोशिश करते हुए।
सूडानी शरणार्थी ने आयरिश व्यक्ति का गला काटने की कोशिश करते हुए।

वीडियो वायरल होते ही लोग ड़कों पर उतरे: हिंसा की शुरुआत बेलफास्ट में चाकूबाजी की घटना के बाद हुई। सूडान के एक शरणार्थी का एक आयरिश व्यक्ति से विवाद हो गया था। इसी बीच हादी ने चाकू से उसका गला काटने की कोशिश की थी। हमले में 40 वर्षीय आयरिश व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। इस वारदात का वीडियो वायरल होते ही प्रदर्शन की अपीलें तेज हो गईं थीं। पुलिस के मुताबिक चाकूबाजी घटना का आरोपी हादी अलोदिद सूडान से पेरिस और फिर डबलिन आया था। 2023 में वह बेलफास्ट पहुंचा और शरण मांगी। उसे ब्रिटेन में 2028 तक रहने की अनुमति मिल गई थी।

आयरलैंड में हुई हिंसा की 5 तस्वीरें…

प्रवासियों की दुकानों पर पेट्रोल बम फेंकते हुए दंगाई।
प्रवासियों की दुकानों पर पेट्रोल बम फेंकते हुए दंगाई।
जलाए गए घरों से लोगों को निकालती हुईं रेस्क्यू टीमें।
जलाए गए घरों से लोगों को निकालती हुईं रेस्क्यू टीमें।
दंगाईयों ने सड़कों पर खड़ी सरकारी गाड़ियों में भी आग लगा दी।
दंगाईयों ने सड़कों पर खड़ी सरकारी गाड़ियों में भी आग लगा दी।
वाटर कैनन की मदद से सडकों पर उतरे प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश।
वाटर कैनन की मदद से सडकों पर उतरे प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश।
बेलफास्ट सिटी की सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी।
बेलफास्ट सिटी की सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी।

प्रवासी विरोधियों परहिंसा भड़काने के आरोप: दक्षिणपंथी और प्रवासी विरोधियों ने सोशल मीडिया पर चाकूबाजी की घटना का वीडियो तेजी से फैलाया। कट्टरपंथी व प्रवासी-विरोधी टॉमी रॉबिनसन ने वीडियो शेयर करते हुए पूरे ब्रिटेन में लोगों से ‘सड़कों पर उतरने’ की अपील की थी। इसके बाद मास्क पहने हजारों लोगों की भीड़ सड़कों पर जमा हो गई।

कई प्रवासियों ने घर छोड़ा,नमाज रोकनी पड़ी: बेलफास्ट में नकाबपोशों ने कई घरों को निशाना बनाया है। कुछ जगह ‘विदेशियों को निकालो’ जैसे नारे भी लगाए। स्थानीय पादरी जैक मैकी ने बताया कि लोग सिर्फ प्रवासी होने के कारण घर छोड़ने को मजबूर हुए। सैंडी रो इलाके में सूडानी दुकानदारों ने दुकानें जल्द बंद कर दीं। बेलफास्ट इस्लामिक सेंटर ने शाम की नमाज रोक दी।

इलॉन मस्क ने भी प्रदर्शन का समर्थन किया: दिग्गज कारोबारी इलॉन मस्क ने भी सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए कहा- जोरदार प्रदर्शन से ही बदलाव आएगा। ब्रिटेन की कट्टरपंथी पार्टी रिफॉर्म यूके ने घटना को प्रवास नीति का नतीजा बताते हुए वीजा प्रतिबंध की अपनी पार्टी की बात दोहराई। वहीं, सांसद क्लेयर हन्ना ने मस्क, रिफॉर्म यूके के चीफ नाइजल फराज व अन्य को हिंसा का जिम्मेदार ठहराया।

About NW-Editor

Check Also

ईरान का आरोप- अमेरिका ने सीजफायर तोड़ा:कहा- उसकी वजह से इलाके की सुरक्षा खतरे में, अब जो हालात बनेंगे, उसके लिए US जिम्मेदार

ईरान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया। ईरानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *