Breaking News

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन व कार्यों की दी जानकारी

 

फतेहपुर। जिले में पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोमवार और मंगलवार को जिले भर के हायर सेकंडरी और इंटर कॉलेजों में दौड़ और रंगोली प्रतियोगिता के बाद अहिल्याबाई होलकर जी के जीवनकाल पर गोष्ठियां आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों में अतिथि के रूप में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और लोकमाता के जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण ने छात्राओं को अहिल्याबाई होलकर के जीवन और कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्याबाई ने सांस्कृतिक विरासतों का पुनरोद्धार और लोकसेवा के समानांतर कार्य किए। वह सदैव जन सेवा के लिए समर्पित रहीं और अनेक तीर्थों, घाटों और सड़कों का निर्माण और जीर्णाेद्धार किया। अन्य विद्यालयों में भी अहिल्याबाई होलकर के जीवन और कार्यों के बारे में जानकारी दी गई और प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 21 मई को बल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह में विशाल संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

About NW-Editor

Check Also

खेत में काम करते समय सर्पदंश का शिकार हुआ किसान, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के परमा का पुरवा मजरे अलादातपुर गांव में खेत में काम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *