Breaking News

रेप केस में मदद का झांसा, दरोगा पर युवती से शोषण का आरोप

राजधानी लखनऊ में एक पुलिस दरोगा पर रेप पीड़िता की मदद करने के बहाने उसका कथित तौर पर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि दरोगा ने पहले युवती को उसके रेप केस में कानूनी मदद और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता का कहना है कि दरोगा ने मेडिकल जांच और केस की कार्रवाई के दौरान लगातार उससे संपर्क बनाए रखा। इसी दौरान उसने भरोसा जीतकर शादी का आश्वासन दिया और संबंध बनाए। जब युवती ने शादी की बात की तो आरोपी दरोगा टालमटोल करने लगा और बाद में शादी से इनकार कर दिया।

युवती का आरोप है कि विरोध करने पर उसे धमकियां भी दी गईं। इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की। शिकायत के आधार पर आरोपी दरोगा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यदि आरोप सही पाए गए तो आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

पुलिस ने कहा है कि पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच जारी है।

About NW-Editor

Check Also

शादी के दबाव के बीच युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका और उसकी मां पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

लखनऊ/दुबग्गा। बेगरिया गांव में प्रेम संबंध और शादी के कथित दबाव के बीच एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *