Breaking News

फतेहपुर में वृद्धजनों के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, डीएम ने फल-वस्त्र बांटकर जाना हाल

फतेहपुर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुधवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धजन आवास में बुजुर्गों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स वृद्धजनों के बीच पहुंचीं और उनसे आत्मीयता से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। डीएम ने वृद्धजनों को फल एवं वस्त्र वितरित कर उनका कुशलक्षेम पूछा।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। वृद्धजन आवास की अधीक्षिका नीतू वर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने आवास में रह रहे बुजुर्गों के बीच जाकर उनकी दिनचर्या, रहन-सहन और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने वृद्धजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।

भोजन जन सेवा समिति के संस्थापक कुमार शेखर ने वृद्धजनों का माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया। डीएम ने उनके सेवाभाव की सराहना की। जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी ने भी वृद्धजनों को उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

डिप्टी सीएमओ डॉ. इश्तियाक अहमद की देखरेख में वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जांच के बाद जरूरत के अनुसार उन्हें दवाइयां और सिरप वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी वृद्धजनों को भोजन कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों के चेहरों पर खुशी नजर आई। अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके साथ समय बिताकर उन्हें अपनत्व का एहसास कराया। इस दौरान प्रधान सहायक समाज कल्याण विभाग सूरज कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष तिवारी, युवा विकास समिति के ज्ञानेंद्र मिश्रा व अशोक यादव, जेपीएस फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर संजय कुमार सिंह, राहुल सिंह, अनूप कुमार, आनंद सिंह सहित वृद्धजन आवास के कर्मचारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मानसिक तनाव से परेशान युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भिखारीपुर में मानसिक तनाव के चलते 32 वर्षीय युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *