Breaking News

सिद्धपीठ श्री बांके बिहारी मंदिर में हुआ जलाभिषेक व पूजन

– बांके बिहारी मंदिर में जलाभिषेक व पूजन करते यजमान प्रदीप गर्ग व सुनीता गर्ग।
फतेहपुर। शहर के शांतीनगर स्थित सिद्धपीठ श्री बांके बिहारी मंदिर में रविवार को बांके बिहारी सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य जलाभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य जजमान प्रदीप गर्ग एवं सुनीता गर्ग विशेष रूप से केंद्र में रहे। जिनके श्रद्धा, समर्पण और आयोजन में सक्रिय योगदान ने पूरे कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरोवर से पवित्र जल लाकर की गई, जिसे प्रदीप गर्ग एवं सुनीता गर्ग ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान को अर्पित करते हुए जलाभिषेक सम्पन्न कराया। मंदिर परिसर बांके बिहारी मंदिर में इस दौरान भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां हर भक्त प्रभु की भक्ति में लीन नजर आया। अन्य भक्तों में प्रमुख रूप से हरिओम रस्तोगी, मोनू रस्तोगी, सुशील मिश्रा (एडवोकेट), संजीव अग्रवाल, मनीष गुप्ता, मनीष मिश्रा, अभिनव यादव, बबलू गुप्ता, संजीव चौरसिया, अनिल सिंह, गौतम सरोज एवं मौर्य ने अपनी सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाया। वहीं महिलाओं में सुनीता गर्ग के साथ कविता रस्तोगी, कल्पना सिंह, रीता सिंह, रश्मि अवस्थी एवं खुशी सैनी की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे आयोजन में उत्साह और भक्ति का वातावरण बनाए रखा। इस दौरान वेदियों की स्थापना एवं कलश स्थापना का कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ। जजमानों द्वारा भगवान कामतानाथ बाबा का विधिवत पूजन-अर्चना कर जलाभिषेक एवं दिव्य स्नान कराया गया। पूरे आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और भक्ति का प्रेरणादायक संदेश भी प्रसारित किया।

About NW-Editor

Check Also

हादसे के बाद सड़क जाम करना पड़ा भारी, 20 ग्रामीणों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवा पौली रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *