Breaking News

अब जबड़े के सीटी स्कैन के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर

– सांई डेंटल हास्पिटल में सीबी सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन
– सीबी सीटी स्कैन मशीन का फीता काटकर उद्घाटन करते डा. सिद्धार्थ सिंह।
फतेहपुर। अब जबड़े के सीटी स्कैन के लिए दांत रोगियों को गैर जनपद जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि शहर के मुराइनटोला स्थित सांई डेंट हास्पिटल में सीबी सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन हो गया है। रविवार को सांई डेंटल हास्पिटल में सीबी सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन हेड आफ डिपार्टमेंट ओरल मेडिसिन एण्ड रेडियोलाजिस्ट लखनऊ डा0 सिद्धार्थ सिंह ने फीता काटकर किया। डा0 रविनाथ गुप्ता ने बताया कि अब मरीजों को जबड़े के सीटी स्कैन के लिए कानपुर समेत अन्य जनपदों को नहीं जाना पड़ेगा। मुंह से संबंधित किसी भी जांच के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। डा0 हरीतमा गुप्ता ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन लगने से मरीजों को बहुत सुविधा हो जाएगी। सभी जांच किफायती रेट पर होंगी। इस मौके पर डा0 अंजली सिंह, डा0 अरूण शर्मा के अलावा हास्पिटल का स्टाफ मौजूद रहा।

About NW-Editor

Check Also

आरक्षी से बने सब इंस्पेक्टर, एसपी ने सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह

  – एसपी ने माला पहनाकर किया सम्मानित – ईमानदारी, निष्पक्षता व समर्पण से नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *