Breaking News

नन्हे हाथों ने मिट्टी पर उकेरी प्रकृति की अनोखी कला

– मिट्टी में उकेरी कला को दिखाती शिक्षिका।
फतेहपुर। विश्व मृदा दिवस पर मलवां ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय मुरादपुर में बच्चों ने अपनी अद्भुत कलाकारी से मिट्टी को जीवंत कर दिया। शिक्षिका रुचि तोमर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने मिट्टी से बनाई गई आकर्षक आकृतियों, मॉडल्स और पर्यावरण-संदेशों से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका ने छात्रों को मिट्टी संरक्षण, उसकी उपयोगिता और धरती की उर्वरता को बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूक किया। बच्चों ने न केवल मनमोहक कलाकृतियाँ बनाईं, बल्कि मिट्टी बचाओ-धरती बचाओ का संदेश भी जोरदार तरीके से दिया। विद्यालय परिसर बच्चों की कला और उत्साह से दिनभर गूंजता रहा। स्थानीय लोगों और विद्यालय स्टाफ ने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की जमकर सराहना की।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *