Breaking News

डायट में एआई पर गूंजे तार्किक तीर, विदुषी बनीं विजेता

–  डायट में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता शिक्षक।
फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सेवा पूर्व प्रशिक्षण विभाग की ओर से कृत्रिम बुद्धिमत्ता, वरदान या अभिशाप (विशेष संदर्भकृबाल विकास एवं शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया) विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। शिक्षक शिक्षा के अंतर्गत प्रोग्राम एंड एक्टिविटीज के तहत डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए हुई प्रतियोगिता में विदुषी पटेल (बैच 2024) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर उमरा फातमा (बैच 2023) और तृतीय स्थान पर विनीत कुमार (बैच 2024) रहे। प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक आरती गुप्ता, सेवा पूर्व प्रभारी अमृत कुमार यादव, निर्णायक मंडल सदस्य राजेंद्र कुमार, प्रवक्ता शाइस्ता इकबाल ने विजेताओं को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समापन पर उप शिक्षा निदेशक आरती गुप्ता ने कहा कि सकारात्मक प्रतिस्पर्धा प्रशिक्षुओं में तर्कपूर्ण चिंतन और प्रभावी संप्रेषण क्षमता को निखारती है। जीत-हार सीखने का अवसर है, निरंतर प्रयास से हार को जीत में बदला जा सकता है।

About NW-Editor

Check Also

मौसी के गांव से घर लौटते समय युवक की मौत, सड़क हादसे पर भाई ने उठाए सवाल

फतेहपुर। कानपुर नगर के ग्राम बंगला और जहानाबाद थाना क्षेत्र के अलियापुर बॉर्डर के पास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *