Breaking News

सीतापुर में प्यार निकला धोखा: निकाह वाले दिन दूल्हा हुआ फरार, पिता ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

सीतापुर: यूपी के सीतापुर में दूल्हा बारात लेकर लड़की के घर नहीं पहुंचा। शादी से पहले दूल्हा भाग गया। दोनों के बीच पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। युवक द्वारा शादी से मना किए जाने के बाद पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने बुधवार को शादी होने का निर्णय लिया गया था। पूरा मामला लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ठठेरी टोला का है। पंचायत के फरमान के बाद बुधवार को अमन को हमीद के घर बारात लेकर जाना था। शादी को लेकर हमीद पूरा इंतजाम करके बारात का इंतजार कर रहा रहा था लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। लड़की के घर अगर कोई पहुंचा तो बारात न आने का पैगाम। इसके बाद लड़की के साथ परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गई। पूरे मामले को लेकर पीड़ित पिता में पुलिस को शिकायती पत्र दिया जिसमें पिता ने दूल्हे पर प्रेम प्रसंग के दौरान पुत्री से शारीरिक संबंध बनाए जाने का आरोप लगाए। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच जुट गई है।

About NW-Editor

Check Also

यूपी में अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर वार तेज, कई शहरों में लगे विवादित होर्डिंग; सपा कार्यकर्ताओं ने उतारे

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *