लखनऊ: मां ने प्रेमी के साथ विवाद के बीच 7 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या की, सनसनीखेज वारदात

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने न सिर्फ इंसानियत को बल्कि ममता को भी शर्मसार कर दिया है. चौकी खंदारी बाजार क्षेत्र में एक महिला ने अपनी 7 साल की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, महिला रोशनी खान अपने प्रेमी उदित जायसवाल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. बीती रात जब उसका पति शाहरुख़ घर आया, तो दोनों के बीच विवाद हुआ. इसी दौरान रोशनी ने अपनी बेटी की हत्या कर दी.

रोशनी खान बीते कुछ समय से अपने प्रेमी उदित जायसवाल संग रहने लगी थी. उसके पति शाहरुख को पता चला तो कल रात वो भी वहीं पहुंच गया. उस समय उदित घर पर नहीं था. शाहरुख के घर पर आते ही रोशनी से उसका झगड़ा हो गया. इसी दौरान उसने अपनी 5 साल की बेटी की गला दबा कर हत्या कर दी. पति को फंसाने के लिए ही उसने बेटी की हत्या की झूठी कहानी बनाई.

सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक छानबीन में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। मां पर ही शक की सुई टिकी है। रोशनी व अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि रोशनी खान ने 112 पर बेटी की हत्या की सूचना दी थी। आगे की जांच की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

“हैवान बना पिता: 16 साल की बेटी की बेरहमी से हत्या, शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंके”

लखनऊ: पिछले दिनों राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से बक्से और बैग में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *