Breaking News

महोबा पुलिस की कार्रवाई, 52 वर्षीय वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

महोबा। आगामी त्योहारों को देखते हुए अपराध नियंत्रण और वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए महोबा पुलिस का अभियान जारी है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

 

पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गौड़ के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। कोतवाली महोबा प्रभारी निरीक्षक बीरेन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस टीम का गठन किया था।

 

उपनिरीक्षक शाहजहां अली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के सुभाष नगर से सिद्धगोपाल पुत्र स्वर्गीय परमलाल, उम्र 52 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, थाना कोतवाली नगर, महोबा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

पुलिस के अनुसार आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

About NW-Editor

Check Also

पूर्व सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मना: अस्पतालों, वृद्धाश्रम व अनाथालय में वितरित की गई सांसद द्वारा भेजी गई सामग्री

*महोबा* हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय क्षेत्र के निवर्तमान सांसद कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल का जन्मदिन समर्थकों व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *