Breaking News

गोरखा गांव में मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, ग्राम पंचायत ने कराई फॉगिंग; ग्रामीणों को मिली राहत

 

*महोबा* चरखारी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरखा में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए फॉगिंग अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत की ओर से शासन के निर्देशों के तहत गांव की गलियों और प्रमुख स्थानों पर मोटरसाइकिल मशीन के माध्यम से फॉगिंग कराई गई।

इस अभियान का उद्देश्य मच्छरों के प्रकोप को कम करना और ग्रामीणों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के प्रति सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना रहा। फॉगिंग के दौरान गांव के विभिन्न हिस्सों में मशीन के जरिए दवा का छिड़काव किया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से गांव में मच्छरों की संख्या बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को मच्छरों से अधिक परेशानी हो रही थी। फॉगिंग कराए जाने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की है।

ग्रामीणों की सुरक्षा और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना ग्राम पंचायत की प्राथमिकता है। शासन के निर्देशों के अनुसार समय-समय पर गांव में फॉगिंग एवं साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा।

ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए नियमित रूप से फॉगिंग कराने की मांग की, ताकि मच्छरों का प्रकोप नियंत्रित रहे और मच्छरजनित बीमारियों से बचाव हो सके।

About NW-Editor

Check Also

पूर्व सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मना: अस्पतालों, वृद्धाश्रम व अनाथालय में वितरित की गई सांसद द्वारा भेजी गई सामग्री

*महोबा* हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय क्षेत्र के निवर्तमान सांसद कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल का जन्मदिन समर्थकों व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *