Breaking News

पूर्व सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मना: अस्पतालों, वृद्धाश्रम व अनाथालय में वितरित की गई सांसद द्वारा भेजी गई सामग्री

*महोबा* हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय क्षेत्र के निवर्तमान सांसद कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल का जन्मदिन समर्थकों व कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा और सद्भाव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर निवर्तमान सांसद द्वारा भिजवाई गई विशेष सामग्री को उनकी टीम द्वारा जनपद के विभिन्न सेवा संस्थानों व अस्पतालों में पहुंचकर जरूरतमंदों, वृद्धजनों और मरीजों के बीच वितरित किया गया।

सेवा अभियान के तहत जिला मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम, अनाथालय, जिला पुरुष चिकित्सालय एवं महिला अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां भर्ती मरीजों, निराश्रित बुजुर्गों और बच्चों को सांसद कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल द्वारा भेजी गई सामग्री—वाटरप्रूफ बैग में ताजे फल, फ्रूटी एवं बिस्कुट का वितरण किया गया। सामग्री पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और सभी ने पूर्व सांसद के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दीं।

 

इस दौरान पूर्व सांसद की टीम से प्रमुख रूप से डॉ. रोहित सिंह राजावत, राघवेंद्र सिंह, अक्षय प्रताप सिंह सहित अनेक सहयोगी उपस्थित रहे और वितरण कार्य संपन्न कराया।

 

श्रीनगर मंडल में भी हुआ फल वितरण:

 

वहीं दूसरी ओर, श्रीनगर मंडल में भी पूर्व सांसद का जन्मदिन सेवा कार्य कर मनाया गया। मंडल अध्यक्ष आशीष मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान मंडल के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

गोरखा गांव में मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, ग्राम पंचायत ने कराई फॉगिंग; ग्रामीणों को मिली राहत

  *महोबा* चरखारी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरखा में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *