Breaking News

महोबा जा रही सपा कार्यकर्ताओं की बोलेरो पलटी, 4 घायल: खराब सड़क पर बिगड़ा संतुलन; 2 की हालत गंभीर

 

महोबा। बांदा से महोबा में आयोजित समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं की बोलेरो बरीपुरा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार कार्यकर्ता घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

बताया गया कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बांदा निवासी शिव विलास (58), नीरज (23), मूरतध्वज (43) और रफीक (50) समेत अन्य कार्यकर्ता बोलेरो से महोबा आ रहे थे। बरीपुरा के पास निर्माणाधीन सड़क और खराब मार्ग के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बोलेरो सड़क किनारे पलट गई।

 

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर एंबुलेंस की मदद से घायलों को महोबा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी का उपचार शुरू किया।

 

डॉक्टरों के मुताबिक शिव विलास और नीरज की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद समेत कई सपा नेता जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन की रफ्तार और सड़क की खराब स्थिति के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About NW-Editor

Check Also

पूर्व सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मना: अस्पतालों, वृद्धाश्रम व अनाथालय में वितरित की गई सांसद द्वारा भेजी गई सामग्री

*महोबा* हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय क्षेत्र के निवर्तमान सांसद कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल का जन्मदिन समर्थकों व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *