Breaking News

एनएचएम कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना, समान वेतन की मांग को लेकर आंदोलन तेज

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर गुरुवार को जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल की अगुवाई में सीएमओ कार्यालय पर धरना देकर अपनी आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने की मांग की।

जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने बताया कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने अपनी-अपनी तैनाती स्थल सीएचसी, पीएचसी आदि पर धरना दिया। शुक्रवार को भी इसी तरह धरना जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि शनिवार को सभी कर्मचारी सीएमओ कार्यालय पहुंचकर धरना देंगे। इसके बाद सोमवार को प्रदेशव्यापी धरने के लिए सभी एनएचएम कर्मचारी राजधानी लखनऊ पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होंगे।

इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत सिंह, दीपक सचान, राकेश कुमार, प्रशांत, प्रियंका पाल, रिंकू द्विवेदी, आशा देवी, रंजना सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

आंधी में बिजली का खंभा ई-रिक्शा पर गिरा, चालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव के पास बुधवार शाम तेज आंधी और बारिश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *