Breaking News

“बेंगलुरु में बड़ा हादसा: अस्पताल की दीवार गिरी, 3 बच्चों समेत 7 की मौत; CM ने घायलों से की मुलाकात”

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारी बारिश के बाद शिवाजीनगर स्थित सरकारी बोविंग अस्पताल की एक दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन बच्चों सहित कुल सात लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया है और मृतकों-घायलों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी।

दीवार की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत

अधिकारियों के अनुसार, केरल के 56 लोगों का एक समूह बेंगलुरु की यात्रा पर आया था और कमर्शियल स्ट्रीट पर खरीदारी कर रहा था, तभी बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए कुछ लोग दीवार के पास जाकर खड़े हो गए, जिसके बाद दीवार गिर गई। इसमें दबकर सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार सड़क किनारे दुकान लगाने वाले, केरल से आए दो पर्यटक और एक बच्चा शामिल हैं। एक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

घायलों से मिले सीएम सिद्धारमैया

बेंगलुरु के शिवाजीनगर में बारिश के कारण कंपाउंड की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत होना एक बेहद दुखद घटना है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को शाश्वत शांति प्राप्त हो। सरकार इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये का मुआवज़ा देगी। शाम को, मैंने घटनास्थल का दौरा किया, अधिकारियों से जानकारी ली और उन्हें तत्काल राहत उपाय करने के निर्देश दिए।

About NW-Editor

Check Also

भारत-न्यूजीलैंड FTA साइन, कई उत्पादों पर ड्यूटी खत्म—जानें क्या हुआ सस्ता और महंगा

भारत और न्यूजीलैंड ने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *