Breaking News

गोटेघर वनक्षेत्र के समीप टायर गोदाम में भीषण आग, एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद।

ठाणे: 09 जून 2026: ठाणे जिले के मुंब्रा कल्यान फाटा मौजे गोटेघर क्षेत्र में मुंब्रा-पनवेल राजमार्ग (कल्यान फाटा) के निकट स्थित एक टायर गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में काले धुएं का घना गुबार फैल गया और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही कलवा मुंब्रा गोटे घर वन परिक्षेत्र की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आग की लपटें समीपवर्ती वनक्षेत्र तक न फैलें, इसके लिए वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल विभाग और आपातकालीन नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। बताया गया है

कि घटनास्थल के ऊपर से उच्च-दाब (हाई-वोल्टेज) विद्युत लाइनें गुजर रही हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग की सलाह पर टॉरेंट पावर कंपनी ने क्षेत्र की बिजली आपूर्ति एहतियातन बंद कर दी, ताकि राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की बाधा या दुर्घटना न हो। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी था। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है, हालांकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाएं और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

About Rizvi Rizvi

Check Also

हनुमानगढ़ी बयान पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के सवालों का किया समर्थन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *