Breaking News

फतेहपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 दरोगाओं को पुलिस लाइन भेजा गया

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने जिले की पुलिसिंग में बड़ा फेरबदल करते हुए 13 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। इनमें थाना कल्याणपुर में तैनात उपनिरीक्षक अरविंद कुमार मौर्य को असोथी चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि 12 दरोगाओं को उनके वर्तमान तैनाती स्थल से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। एक साथ 12 दरोगाओं को लाइन हाजिर किए जाने की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

एसपी की ओर से जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार उपनिरीक्षक अरविंद कुमार मौर्य अब थाना हुसैनगंज की असनी चौकी की कमान संभालेंगे। वह इससे पहले थाना कल्याणपुर में तैनात थे। वहीं, उपनिरीक्षक राजेश कुमार पाठक, प्रभारी चौकी लखनऊ बाईपास को पुलिस लाइन भेजा गया है।

इसी तरह विजय बहादुर, प्रभारी चौकी सदर अस्पताल को पुलिस लाइन, ईश्वरचंद्र, प्रभारी चौकी रेड़इया को पुलिस लाइन भेजा गया है। थाना हुसैनगंज में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक बुद्धिमान सिंह और उपनिरीक्षक उमेश दत्त त्रिपाठी को भी पुलिस लाइन भेजा गया है।

नारद भारती को थाना खागा, द्विजविजय सिंह को थाना खखरेरू और वरिष्ठ उपनिरीक्षक इंद्रपाल सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना किशनपुर के पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। संजीव कटारिया को थाना सुल्तानपुर घोष, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरिनाथ सिंह को थाना गाजीपुर तथा धीरज कुमार जायसवाल को प्रभारी चौकी सरकंडी बनाया गया है। वहीं थाना असोथर और विकास कन्नौजिया को थाना जहानाबाद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है।

एसपी के इस फैसले में सबसे खास बात यह रही कि एक साथ 12 दरोगाओं को थानों और चौकियों से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया, जबकि एक दरोगा को महत्वपूर्ण चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अचानक हुए इस बड़े फेरबदल के बाद पुलिस विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

माना जा रहा है कि एसपी अभिमन्यु मांगलिक पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने तथा थानों और चौकियों की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए आने वाले दिनों में तैनाती स्तर पर और भी बदलाव कर सकते हैं।

About NW-Editor

Check Also

गेहूं निकालते समय सांप ने महिला को डसा, कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में मौत

फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़हा में बुधवार दोपहर गेहूं निकालते समय 26 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *