Breaking News

“राजस्थान में स्वतंत्रता दिवस पर दुःखद हादसा: बूंदी में स्कूल की छत गिरी, कई घायल, बच्ची की मौत”

राजस्थान के बूंदी और उदयपुर जिले में हादसा हुआ है, बूंदी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। स्कूल की छत का हिस्सा गिरने से कई छात्र घायल हो गए जबकि उदयपुर में एक बच्ची की मौत हो गई है। बूंदी में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हादसा हुआ है।

रिपोर्ट्स की मानें तो बूंदी में हादसा उस वक्त हुआ, जब स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया था और छात्र स्कूल परिसर में मौजूद थे। निजी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऑडिटोरियम की फॉल्स सीलिंग अचानक गिरने से 5 छात्र घायल हो गए।

घायलों में एक लड़का और चार लड़कियां शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि स्कूल में कार्यक्रम चल ही रहा था कि सीलिंग फॉल की घटना हुई। नीचे छात्र बैठे हुए थे, जो इसकी चपेट में आ गए।

About NW-Editor

Check Also

राजस्थान में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें कहां बरसेंगे बादल

राजस्थान मौसम अपडेट: राजस्थान में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। 9 अगस्त को प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *