Breaking News

सियालदा अजमेर ट्रेन के स्टॉपेज की मांग को लेकर सांसद को दिया ज्ञापन

फतेहपुर। मून फाउंडेशन के संस्थापक फैज़ान अहमद मून ने समाजवादी पार्टी कार्यालय में सांसद नरेश उत्तम पटेल को सियालदा अजमेर जंक्शन ट्रेन संख्या 12987 के स्टॉपेज की मांग को लेकर एक ज्ञापन दिया। फैज़ान अहमद मून ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि जनपद वासियों को अजमेर जाने के लिए वर्तमान में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्हें कानपुर जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। निवासियों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए इस ट्रेन का स्टॉपेज फतेहपुर में आवश्यक है। श्री मून ने बताया कि फतेहपुर में ट्रेन के रुकने से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि यह शहर के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी योगदान देगा। इस मौके पर निसार अहमद, मोइन खान, मोसिन खान, मुजाहिद, सलमान सिद्दीकी, शकील अकबर, अतीक, आतिफ कुरैशी, शानू अख्तर, हवा खान, ज़ुबैर और रफाकत आदि लोग मौजूद हैं।

About NW-Editor

Check Also

छपरा में उग्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस वाहन फूंका: पेशी पर ले जाए जा रहे बंदी को सुरक्षित निकाला, जांच शुरू

तरैया/छपरा (सारण)। बिहार के सारण जिले में शनिवार को छपरा शहर के नगरपालिका चौक पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *