Breaking News

महिलाओं को दिया संदेश, चुप्पी तोड़ो-जागरूक बनो

– निशान वेलफेयर सोसाइटी ने मासिक धर्म स्वच्छता दिवस की गोष्ठी
– सेनेटरी पैड के साथ उपस्थित महिलाएं।
फतेहपुर। तेलियानी ब्लॉक के गांव तेलियानी में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर महिलाओं एवं किशोरियों को जागरूक करने के उद्देश्य से निशान वेलफेयर सोसाइटी की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं व किशोरियों ने भाग लेकर मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़ी जानकारी, अनुभव और समस्याओं को खुलकर साझा किया। कल (आज) ईद-उल-अज़हा होने के कारण सोसाइटी द्वारा यह कार्यक्रम एक दिन पूर्व आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मोबिलाइज़र सलाहुद्दीन अल्ताशा, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर तुबा, मैनेजर रूबीना परवीन सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। गांव की आशा संगिनी ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई, जिससे कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाया जा सका। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म के समय साफ-सफाई बनाए रखने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही मासिक धर्म से जुड़े सामाजिक मिथकों और भ्रांतियों को दूर करने पर भी चर्चा की गई, ताकि महिलाएं बिना किसी संकोच के अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकें। भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम में महिलाओं एवं किशोरियों को ओआरएस का वितरण किया गया। इसके साथ ही मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेनेटरी पैड भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं एवं किशोरियों ने नियमित स्वच्छता अपनाने व अपने आसपास की अन्य महिलाओं और किशोरियों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़े ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे।

About NW-Editor

Check Also

हादसे के बाद सड़क जाम करना पड़ा भारी, 20 ग्रामीणों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवा पौली रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *