Breaking News

मो. शहजाद को प्रेस क्लब ऑफ यूपी की फिर मिली कमान, तीसरी बार बने जिलाध्यक्ष

फतेहपुर। पत्रकारिता के क्षेत्र में दो दशक से अधिक समय तक अपनी लेखनी, निष्पक्ष कार्यशैली और सक्रियता के दम पर अलग पहचान बनाने वाले वरिष्ठ पत्रकार मो. शहजाद के संगठनात्मक नेतृत्व पर एक बार फिर मुहर लगी है। प्रेस क्लब ऑफ यूपी ने उनके लंबे पत्रकारिता अनुभव, कार्यक्षमता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव ने मो. शहजाद पर दोबारा विश्वास जताते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने की खबर से जिले के पत्रकारों, संगठन के पदाधिकारियों और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और पत्रकारों के हितों की आवाज और अधिक मजबूती से बुलंद होगी।

जिलाध्यक्ष मो. शहजाद ने प्रदेश अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास और भरोसे के साथ उन्हें लगातार तीसरी बार यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही पत्रकारों के सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने बताया कि शीघ्र ही नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसमें सक्रिय, कर्मठ और संगठन के प्रति समर्पित पत्रकारों को जिम्मेदारी देकर संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

बंधवा-ललौली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त अस्पताल में भर्ती

फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के बंधवा-ललौली मार्ग पर अंग्रेजी शराब ठेके के पास गुरुवार देर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *