Breaking News

जिले के स्थापना दिवस पर संग्रहालय का हुआ शुभारंभ

– एक ही परिसर में देख सकेंगे जनपद की धरोहर व विरासत
– संग्रहालय का फीता काटकर शुभारंभ करते जिला पंचायत अध्यक्ष साथ में डीएम व सीडीओ।
फतेहपुर। जनपद फतेहपुर के स्थापना दिवस पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने कार्यदाई संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखंड द्वारा 18.79 लाख की लागत से नवनिर्मित जनपद संग्रहालय का फीता काटकर शुभारंभ कर संग्रहालय में रखी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों, गजेटियर, साहित्यिक और क्रांतिकारियों से जुड़ी पुस्तके, उत्खनन से प्राप्त पुरातात्विक धरोहरों का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद फतेहपुर की स्थापना 1826 हुई थी। उन्होंने कहा कि जनपद के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और परंपराओं को संजोए रखने के लिए जनपद संग्रहालय का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि संग्रहालय का उद्देश्य है कि ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों को संरक्षित कर आमजन तक पहुंचाना है। यहां आने वाले नागरिकों को जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक घटनाओं, स्वतंत्रता संग्राम में जनपद का योगदान व यहां के स्थानीय कलाकारों, समाजसेवियों के कार्यों की आकर्षक जानकारी उपलब्ध सामग्री के माध्यम से मिल सकेगी। उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया कि यदि उनके पास ऐतिहासिक वस्तु, दस्तावेज, चित्र या जानकारी हो जो जिले की पुरानी धरोहरों के संरक्षण में सहायक हो तो संग्रहालय के साथ साझा करे ताकि आने वाली पीढ़ी को अमूल्य विरासत की जानकारी हो सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुनील कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी एनआरएलएम, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशाषी अभियंता आरईडी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मतदाता सूची दुरुस्त करने की तैयारी तेज, 18 साल के युवाओं को मिलेगा वोटर बनने का मौका

फतेहपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *