Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, जिला जज सुधीर कुमार ने किया शुभारंभ

फतेहपुर। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (UPSLSA) के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय परिसर फतेहपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर श्री सुधीर कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर जनपद के सभी न्यायिक अधिकारी एवं न्यायालय कर्मी मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के वादों के त्वरित, सुलहपूर्ण एवं आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला जज सुधीर कुमार ने कहा कि लोक अदालत आमजन को सस्ता, सुलभ और शीघ्र न्याय दिलाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों से अधिक से अधिक मुकदमों के निस्तारण का प्रयास करने के निर्देश दिए, ताकि लंबित मामलों में कमी लाई जा सके और लोगों को जल्द न्याय मिल सके। लोक अदालत में बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना, पारिवारिक विवाद, दीवानी वाद, राजस्व वाद, श्रम विवाद, बिजली एवं पानी बिल, ट्रैफिक चालान समेत विभिन्न मामलों के निस्तारण हेतु विशेष व्यवस्थाएं की गईं। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव भी मौजूद रहे। वहीं अमित तिवारी प्रशासनिक अधिवक्ता एवं अजय कुमार शर्मा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सहित न्यायालय से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अपर जिला जज राम किशोर-तृतीय, डॉ. मोहम्मद इलियास, पूजा विश्वकर्मा, हरि प्रकाश गुप्ता, सुभाष चंद्र मौर्य, चेतना चौहान, अशोक कुमार, महेंद्र कुमार, अजय सिंह, सीजेएम आशुतोष द्वितीय, सिविल जज आकांक्षा मिश्रा, मोहम्मद साजिद, पलाश गांगुली, दिव्या सिंह, ललिता यादव, अविनाश रंजन, ध्रुव सिंह, शुभ्रा प्रकाश, बिंदु यादव, संगीता, भावना साहू, सोनल साहू, अनिंद उमराव, राजवर्धन तिवारी, प्रियंशी यादव, विम्मी सिंह एवं प्रियंका गौतम सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश राजेश उपाध्याय, मनोज कुमार मिश्रा, मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के पीठासीन अधिकारी शियो चंद एवं स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों ने पक्षकारों को आपसी समझौते के माध्यम से विवाद समाप्त करने के लिए प्रेरित किया। न्यायालय परिसर में बड़ी संख्या में वादकारी उपस्थित रहे और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया

About NW-Editor

Check Also

जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर, महिलाओं को मिली राहत

– नल से जल लेते स्कूली बच्चे। फतेहपुर। जनपद में संचालित जल जीवन मिशन योजनाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *