फतेहपुर। जिला अस्पताल में चल रही रक्त की कमी के चलते काफी मरीजो को रेफर कर दिया जाता है लगातार रक्त की कमी के चलते जिला अस्पताल में रक्त समूह बी पॉजिटिव की भी कमी हो गयी , जैसे ही नायब तहसीलदार नगर फतेहपुर विजय प्रकाश तिवारी को पता चला देर न करते हुए जिला अस्पताल फतेहपुर पहुच कर अपना सातवा बी पॉजीटिव रक्तदान किया और कहा हमारा ज्यादा से ज्यादा प्रयास रहेगा कि जिला अस्पताल से रक्तदान कि कमी न हो और सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगो से अपील की ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान करे ,रक्तदान से कोई कमजोरी नही आती हर स्वस्थ्य व्यक्ति 90 दिन में रक्तदान कर सकता है। इस अवसर पर सर्व फार ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह ,जिलाधिकारी कार्यालय राहुल राजपूत ,उमैर खान व जिला अस्पताल से अशोक शुक्ला, दीपाली वर्मा, कौशल श्रीवास्तव ,अखिलेश, अजय यादव उपस्थित रहे ।
Check Also
अपना दल कमेरावादी का प्रदर्शन, छह सूत्रीय मांगों पर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
– खाद-बीज, सिंचाई, बिजली व महिलाओं की सुरक्षा समेत जनहित के मुद्दों पर कार्रवाई की …
News Wani